31 मई तक बढ़ा राजस्थान में लॉकडाउन?
31 मई तक बढ़ा राजस्थान में लॉकडाउन?
जयपुर| राजस्थान में गहलोत सरकार ने मई के आखिर तक लॉकडाउन बढ़ाने की तैयारी कर ली है।
निरंतर केसेज़ में वृद्धि के कारण लगाया था पहले लॉकडाउन
आपको बता दें कि 10 मई को राज्य सरकार ने सम्पूर्ण राजस्थान में कुछ महत्वपूर्ण चिजों मे ढीलाई देकर सख्त लॉकडाउन लगाया था ।
जिसके कारण कुछ ही दिनों में कोरोना के केसेज़ में निरंतर कमीं देखी जा रही है।
केसेज़ में निरंतर कमी के कारण बढाया जा रहा है लॉकडाउन
आपको बता दें कि 10 मई को लगे लॉकडाउन के कुछ दिनों के बाद से ही कोरोना संक्रमण के केसेज़ में निरंतर कमी आने के कारण मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी का कहना है कि "10 मई को लगाए सख्त लॉकडाउन के कारण ही कोरोना संक्रमण के केसेज़ में निरंतर कमी आ रही है।"
ऐसे में हो सकता है कि यही सख्तियाँ बरतकर 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया जाये।
आज करेंगे मंत्रिपरिषद की बैठक
सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री आज वीसी के जरिए मंत्रीपरिषद की बैठक करेंगे। जिसमें 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का एजेंडा तैयार किया जा सकता है।
इन तथ्यों पर होगी बैठक
आपको बतादें कि मुख्यमंत्री आज मंत्री परिषद की बैठक करेंगे जिसमें कोरोना , ब्लैक फंगस, वैक्सिनेशन, चिरंजीवी योजना, दवाओं की कमी, कालाबाजारी जैसे विषयों पर बैठक होगी और महत्वपूर्ण फैसले लिये जाएंगे ।
आज शाम को सरकार द्वारा लिये जाने वाले महत्वपूर्ण निर्णय की तुरंत नोटिफिकेशन पाने के लिए फॉलॉ कीजिये हमारे ब्लॉग को और देखते रहिए:- MD-LEARNING LOGICAL POINTS
धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं