REET:20 जून को नहीं होगी परीक्षा

REET:20 जून को नहीं होगी परीक्षा

जयपुर| राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी ने यह महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा है कि बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर 20 जून को होने वाली REET की परीक्षा टाली जाएगी। 


डोटासरा ने कहा कि 20 जून को प्रस्तावित REET शिक्षक भर्ती परीक्षा चौथी बार भी नियत तिथि पर नहीं हो सकेगी। 


कोविड़-19 व ईडब्ल्यूएस वर्ग के कारण हुई है यह परीक्षा स्थगित


कोविड़-19 के कारण व ईडब्ल्यूएस वर्ग को दोबारा आवेदन के लिए मौका देने के कारण एक बार फिर एग्ज़ाम स्थगित किये जाएंगे। 


आयु सीमा में दी गई थी छूट


शिक्षा मंत्री जी ने कहा कि सीएम ने ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को आयू सीमा व शुल्क में छूट दी थी। जिसके कारण रीट परीक्षा को 25 अप्रैल 2021 से आगे खिसकाया गया था। 


2020 में भी टाली गई थी रीट की परीक्षा


दोस्तों आपको बता दें कि रीट के लिए अभी तक 16 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन कर दिया है। सबसे पहले यह परीक्षा 2 अगस्त 2020 को होनी थी परंतु कोरोना के कारण 2 सितम्बर 2020 पर स्थगित कर दी गई। लेकिन तब भी किन्हीं कारणों से यह परीक्षा 25 अप्रैल 2021 पर टाली गई। 

और इस बार भी महावीर जयंती के कारण व ईडब्ल्यूएस वर्ग को आयु सीमा व फीस में रियायत देने के चलते रीट परीक्षा को 20 जून 2021 को कराने की घोषणा की पर इस बार भी यह स्थगित हो गई। 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.