तोकते' के बाद 'यास' , फिर एक नया तूफ़ान


MD-LLP| चंद दिनों पहले आये तोकते अथवा टाउते
नामके तूफ़ान ने कईं लोगों को मौत के घाट उतार दिया तो कईं लोगों को बेघर कर दिया । अभी तक लोग इसके असर व कहर से उभर भी नहीं पाये थे कि एक और उससे भी खतरनाक तूफ़ान आ धमका, जिसका नाम है यास

185 किमी/घंटा हो सकती है 'यास' की रफ्तार

यह तूफ़ान हालत व हालात दोनो खराब कर सकता है । इसकी अधिकतम रफ्तार 185 किमी/घंटा तक हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 'यास' सोमवार को सुबह लगभग 11:30 बजे 70-90 किमी/घंटा की गति से गतिमान रहेगा । वहीं रात्रि तक इसकी गति 110 किमी/घंटा तक पँहुच सकती है।

मंगलवार को भीषण तूफ़ान में बदल जाएगा 'यास'

मौसम विभागानुसार मंगलवार को यह तूफ़ान यास, एक भीषण तूफ़ान का रूप ले लेगा। जिससे चारों ओर तबाही मच सकती है।मंगलवार को इसकी अधिकतम गति 145-155 किमी/घंटा से 176 किमी/घंटा तक पँहुच जाएगी ।

26 मई को मचा सकता है तटीय क्षेत्रों में तबाही

मौसम विभाग का कहना है कि 26 मई को यह तूफ़ान तटीय क्षेत्रों की ओर रुख करेगा।इस दौरान यह अंतिम चरण में होगा और भीषण तबाही मचा सकता है।

अंतिम चरण में सबसे ज्यादा होगी इसकी रफ्तार

26 मई को अंतिम चरण में पंहुचने के बाद इसकी गति 155-165 किमी/घंटा से बढ़कर 185 किमी/घंटा हो जाएगी। जो कि इसे तोकते से भी खतरनाक बना सकती है।

इन जगहों पर टकराएगा 'यास'

आपको बता दें कि 26 मई को यास अपनी चरम सीमाचरम गति पर होगा जो कि निरंतर आगे बढ़ते हुए बंगाल की उत्तरी खाड़ी, उत्तरी ओड़िशा व बांग्लादेश के तटों से टकराएगा।

26 मई की रात को मिलेगी कुछ राहत

26 मई की रात को यह तूफ़ान अपनी चरम गति के साथ बंगाल की उत्तरी खाड़ी, उत्तरी ओड़िशा व बांग्लादेश के तटों से टकराने व तबाही मचाने के बाद बांग्लादेश पँहुचेगा। जिस समय इसकी गति कुछ घटकर 100-110 किमी/घंटा से 120 किमी/घंटा हो जाएगी ।

'अम्फान' से की जा रही है 'यास' की तुलना

इसकी भीषण गति व इससे होने वाली भीषण तबाही को देखते हुए इसकी तुलना पिछले साल आए भीषण चक्रवात अम्फान से की जा रही है। इसने भी कईं लोगों को मौत के घाट उतार दिया था व कईं लोगों को बेघर कर दिया था। बहुत ही खतरनाक था अम्फान

इन जगहों पर बन सकते हैं बाढ़ के हालात

आईएमड़ी के अनुसार 27 मई को भी ओड़िशा व पश्चिम बंगाल में तूफ़ान का असर व कहर बना रहेगा। साथ ही अंडमान निकोबार द्वीप समूह व पूर्वी तट के जिलों में बाढ़ के हालात बन सकते हैं।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग ने बेहद गम्भीर चेतावनी देते हुए कहा है कि यास अधिकतम गति 185 किमी/ घंटा की रफ्तार से गतिमान हो सकता है। इससे पूर्वी तट के कईं जिलों व अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बाढ़ के हालात बन सकते हैं और वहीं ओड़िशा व पश्चिम बंगाल में 27 मई तक इसका कहर रहेगा।

'यास' की वजह से रद्द हुई 74 ट्रेने

चक्रवाती तूफ़ान यास की वजह से पुरीभुवनेश्वर से चलने व अंतिम ठहराव वाली ट्रेने रद्द कर दी गई हैं। इस दौरान रेलवे ने 74 ट्रेनों के परिचालन को निरस्त कर दिया है।

कैसे बचें 'यास' के कहर से 

दोस्तों सबये पहले घबराएं नहीं बल्कि अपने मन को शान्त रखिए ।अपने अंदर से इस तूफ़ान का डर पूरी तरह से निकाल दीजिए और अपने परिवार व आस-पास के लोगों को न घबरानेशांत रहने की सलाह दीजिए।
साथ ही सरकार द्वारा उठाए गए सभी कदमों में अपना पूर्ण योगदान दीजिए। भरोसा रखिए अपनी सरकार पर और इस मुश्किल वक्त में भी लोगों की व मानवता की सहायता करना ना भूलें दोस्तों।
भगवान पर भरोसा रखिए उन्हीं की प्रेेरणा से यह तूफ़ान आया है और उन्हीं की प्रेरणा से यह तूफ़ान चला भी जाएगा।



धन्यवाद

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.