राजस्थान की सीमा,हिंदी में | राजस्थान का भूगोल | #2
दोस्तों राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा की लम्बाई 1070 कि.मी. है जिसके अंतर्गत राजस्थान के 4 जिले -(1) बीकानेर, 168 कि.मी. (2) जैसलमेर, 464 कि.मी. (3) बाड़मेर, 228 कि.मी. (4) गंगानगर, 210 कि.मी. आते हैं।
नमस्कार दोस्तों,
दोस्तों आप सभी का यहाँ स्वागत है।
दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता ही होगा कि हम कुछ समय से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हमारे ब्लॉग पर GK QUESTIONS लेकर आ रहें हैं। हमने अब तक GK QUESTIONS में 4 आर्टिकल पॉस्ट किए हैं जिनमें #महत्वपूर्ण तारीखें, #भारत के प्रमुख त्यौहर, #भारत के प्रमुख मेले , #विश्व व भारत में प्रथम अर्थात् विश्व की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी? या भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री कौन थे? व #राजस्थान का भूगोल-1 आदि के बारे में लिखा था। दोस्तों आज ये हमारा चौथा आर्टिकल है जिसमें हम राजस्थान का भूगोल-2 का अध्ययन करेंगे इसके अंतर्गत आज हम राजस्थान की सीमा, सीमावर्ती राज्य, अन्य राज्यों से सीमावर्ती जिले, सीमावर्ती नदियों आदि के बारे में चर्चा करने वालें हैं। दोस्तों जैसा कि आपको पता ही है कि इसमें प्रश्नों की अधिकता होने के कारण हमारी यह चर्चा कईं भागो में सम्पन्न होगी । साथ ही दोस्तों आपको यह भी पता है कि यहाँ GK के प्रश्नों के साथ - साथ उनकों याद रखने के लिए बेहतरीन व आसान Tricks भी बताए जाएंगे ताकि आप उन्हें जल्दी व आसानी से याद कर सकें और अपनी प्रतियोगी परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त कर सकें। साथ ही दोस्तों हम आगे भी GK QUESTIONS के आर्टिकल पॉस्ट करते रहेंगे इसलिए अभी तक आपने हमारे ब्लॉग को फॉलॉ नहीं किया तो अभी फॉलॉ करें।
हमें फॉलॉ करने के लिए आप हमारी कोई-सी भी पॉस्ट ऑपन करें और 5 सैकंड्स का इंतज़ार करें । 5 सैकंड़ बाद एक पॉप अप मैसेज़ आयेगा जिसमें "Allow" और "Don't Allow" लिखा होगा , आपको उसमें "Allow" पर क्लिक करना है जैसे ही आप "Allow" पर क्लिक करेंगे तो एक नया इंटरफ़ेस ऑपन होगा जिसमें हमारी वेबसाइट के नाम के नीचे "Allow" और "Block" लिखा होगा आपको सिम्पली "Allow" पर क्लिक करना है और 5 सैकंड़ वैट करना है। ऐसा करने के बाद हमारे द्वारा पॉस्ट किए गए GK QUESTIONS के नये पॉस्ट्स आप तक तुरंत पँहुच जाएंगे और आप अपना अध्ययन सरलता से जारी रख पाएंगे ।
तो ये जानने के लिए देखते रहिए- MD-LLP(MD-LEARNING LOGICAL POINTS)
दोस्तों नीचे राजस्थान का भूगोल #2 दिया जा रहा है कृपया आप उसे ध्यान से पढें।
1. राजस्थान का सबसे पूर्वी छोर कौनसा है?
-सिलोन (धौलपुर)।
2. राजस्थान का सबसे पश्चिमी छोर कौनसा है?
-कटरा (जैसलमेर)।
3. राजस्थान का सबसे उत्तरी छोर कौनसा है?
-कोणा (गंगानगर)।
4. राजस्थान का सबसे दक्षिणी छोर कौनसा है?
-बोरकुंड (बांसवाड़ा)।
5. गंगा - यमुना के मैदान राजस्थान की कौनसी दिशा में स्थित हैं?
-पूर्व में।
6. थार का मरुस्थल कहाँ हैं?
-राजस्थान में।
7. थार का मरुस्थल राजस्थान में कौन सी दिशा में है?
-पश्चिम दिशा में।
8. सतलज व व्यास नदियों के मैदान राजस्थान की कौन सी दिशा में स्थित हैं?
-उत्तर दिशा में।
9. राजस्थान के दक्षिण में कौन सा पठार स्थित है?
-मालवा का पठार।
10. मालवा का पठार राजस्थान की कौन सी दिशा में स्थित है?
-दक्षिण दिशा में।
11.राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा की लम्बाई कितनी है?
-1070 K.M.।
12. राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा किस देश से लगी हुई है?
-पाकिस्तान से।
13. राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा में कौन - कौन से जिले शामिल हैं?
-(1) बीकानेर (2)जैसलमेर (3)बाड़मेर (4)गंगानगर।
Trick:-(बीजै बाग)
14. राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा में शामिल जिलों का सीमा की लम्बाई में कितना-कितना योगदान है?
-(1) बीकानेर, 168 K. M.
(2) जैसलमेर, 464 K.M.
(3) बाड़मेर, 228 K. M.
(4) गंगानगर, 210 K. M.।
Trick:-(बीजै चाल्ह 16,8 सु 4,64 और बाग म 2,28 सु 2,10)
15. राजस्थान के कौन कौन से जिले किसी भी राष्ट्र या
राज्य के साथ सीमा नहीं बनाते?
-(1) पाली (2) जोधपुर (3) नागौर (4) दौसा (5) टोंक (6) बूंदी (7) अजमेर (8) राजसमंद।
Trick:-(पादौ नाजो टोबू अरा)
16. राजस्थान के किस जिले की सीमा सर्वाधिक जिलों से लगी है?
-पाली।
17. राजस्थान में सर्वाधिक जिलों से लगने वाले जिले पाली, की सीमा किन-किन जिलों से लगी है?
-(1) राजसमंद (2) जोधपुर (3) अजमेर (4) नागौर
(5) बाड़मेर (6) सिरोही (7) जालौर (8) उदयपुर।
Trick:-(राजौ अना बासि जाउ)
18. राजस्थान को उत्तर दिशा से कौन सा राज्य स्पर्श करता है?
-पंजाब (फिरोजपुर जिला व मुक्तसर जिला)।
Trick:-(उत्तर में पंजाब फिर मुक्त)
19. राजस्थान को पूर्व दिशा से कौन सा राज्य स्पर्श करता है?
-उत्तरप्रदेश (आगरा जिला व मथुरा जिला)।
Trick:-(पूर्व में उत्तरप्रदेश आम)
20. राजस्थान को दक्षिण-पश्चिम दिशा से कौन सा राज्य स्पर्श करता है?
-गुजरात (कच्छा, दाहोद, पंचमहल, बनासकांठा, साबरकांठा जिलों से )।
21. राजस्थान को उत्तर-पूर्व दिशा से कौन सा राज्य स्पर्श करता है?
-हरियाणा (रेवाड़ी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, भिवानी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद जिलों से)।
22. राजस्थान को दक्षिण-पूर्व दिशा से कौन सा राज्य स्पर्श करता है?
-मध्यप्रदेश (झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, नीमच, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, शाजापुर, मुरैना जिलों से )।
23. राजस्थान के कितने जिले पड़ोसी राज्यों से लगे हुए हैं?
-(10):- (1) गंगानगर (2) हनुमानगढ़ (3) भरतपुर (4) धौलपुर (5) बाड़मेर (6) बांसवाड़ा (7) जालौर (8) सिरोही (9) डूंगरपुर (10) उदयपुर।
Trick:-(गधौ सि, ह, बा, मतो डू भ , बाँ जा उ)
24. राजस्थान के कितने जिले पंजाब से लगे हुए हैं?
-2(गंगानगर व हनुमानगढ़)।
25. राजस्थान के कितने जिले U. P. से लगे हुए हैं?
-2(भरतपुर व धौलपुर)।
26. राजस्थान के कितने जिले गुजरात से लगे हुए हैं?
-6(बाड़मेर, बांसवाड़ा, जालौर, सिरोही, डूंगरपुर व उदयपुर)।
Trick:-(बाबा जासि डूंगरपुर सुं उदयपुर )
27. राजस्थान के कितने जिले हरियाणा से लगे हुए हैं?
-7(हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनू, चूरू, जयपुर, भरतपुर व अलवर)।
Trick:-(हसी जभ अलवर झुंझुनू से चूरू)
28. राजस्थान के कितने जिले मध्यप्रदेश से लगे हुए हैं?
-10(धौलपुर, भीलवाड़ा, झालावाड़, बारां, प्रतापगढ़, कोटा, चित्तोड़गढ़, करौली, बांसवाड़ा व सवाई माधोपुर)।
Trick:-(धोभी झा बा प्र को चिक बांस समा)
29. राजस्थान की उत्तर दिशा में किन दो नदियों के मैदान हैं?
-सतलज व व्यास नदियों के।
30. राजस्थान में कौनसा मरुस्थल है?
-थार का मरुस्थल।
_ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _
दोस्तों हमारे द्वारा दी गई इस जानकारी से यदि आप संतुष्ट अथवा प्रसन्न है तो कृपया हमें अभी फॉलॉ करें। ताकि हमारे द्वारा जानकारी से भरी अपलॉड़ की गई नई पॉस्ट आप तक तुरंत पँहुच जाए ।
हमें फॉलॉ करने के लिए आप हमारी कोई-सी भी पॉस्ट ऑपन करें और 5 सैकंड्स का इंतज़ार करें । 5 सैकंड़ बाद एक पॉप अप मैसेज़ आयेगा जिसमें "Allow" और "Don't Allow" लिखा होगा , आपको उसमें "Allow" पर क्लिक करना है जैसे ही आप "Allow" पर क्लिक करेंगे तो एक नया इंटरफ़ेस ऑपन होगा जिसमें हमारी वेबसाइट के नाम के नीचे "Allow" और "Block" लिखा होगा आपको सिम्पली "Allow" पर क्लिक करना है और 5 सैकंड़ वैट करना है। ऐसा करने के बाद हमारे द्वारा पॉस्ट किए गए GK QUESTIONS के नये पॉस्ट्स आप तक तुरंत पँहुच जाएंगे और आप अपना अध्ययन सरलता से जारी रख पाएंगे ।
_ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _
धन्यवाद


कोई टिप्पणी नहीं