राजस्थान का भूगोल | हिंदी में | #1
दोस्तों राजस्थान भारत के उत्तर-पश्चिमी में स्थित है। जिसका का विस्तार 23°03' उत्तरी अक्षांश से 30°12' उत्तरी अक्षांश तक है। दोस्तों राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,239 की.मी. है जो कि भारत के कु़ल क्षेत्रफल के 10.41% हिस्से के साथ पूरे भारत में प्रथम स्थान पर है।
नमस्कार दोस्तों,
दोस्तों आप सभी का यहाँ स्वागत है।
दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता ही होगा कि हम कुछ समय से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हमारे ब्लॉग पर GK QUESTIONS लेकर आ रहें हैं। हमने अब तक GK QUESTIONS में 4 आर्टिकल पॉस्ट किए हैं जिनमें #महत्वपूर्ण तारीखें, #भारत के प्रमुख त्यौहर, #भारत के प्रमुख मेले व #विश्व व भारत में प्रथम अर्थात् विश्व की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी? या भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री कौन थे? आदि के बारे में लिखा था।
दोस्तों आज ये हमारा चौथा आर्टिकल है जिसमें हम राजस्थान के भूगोल अर्थात् उसका आकार, उसका क्षेत्रफल, उसकी सीमा, जिलों की भौगोलिक दशा आदि के बारे में चर्चा करने वालें हैं। दोस्तों इसमें प्रश्नों की अधिकता होने के कारण हमारी यह चर्चा कईं भागो में सम्पन्न होगी । साथ ही दोस्तों आपको यहाँ GK के प्रश्नों के साथ - साथ उनकों याद रखने के लिए बेहतरीन व आसान Tricks भी बताए जाएंगे ताकि आप उन्हें जल्दी व आसानी से याद कर सकें और अपनी प्रतियोगी परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त कर सकें। साथ ही दोस्तों हम आगे भी GK QUESTIONS के आर्टिकल पॉस्ट करते रहेंगे इसलिए अभी तक आपने हमारे ब्लॉग को फॉलॉ नहीं किया तो अभी फॉलॉ करें।
हमें फॉलॉ करने के लिए आप हमारी कोई-सी भी पॉस्ट ऑपन करें और 5 सैकंड्स का इंतज़ार करें । 5 सैकंड़ बाद एक पॉप अप मैसेज़ आयेगा जिसमें "Allow" और "Don't Allow" लिखा होगा , आपको उसमें "Allow" पर क्लिक करना है जैसे ही आप "Allow" पर क्लिक करेंगे तो एक नया इंटरफ़ेस ऑपन होगा जिसमें हमारी वेबसाइट के नाम के नीचे "Allow" और "Block" लिखा होगा आपको सिम्पली "Allow" पर क्लिक करना है और 5 सैकंड़ वैट करना है। ऐसा करने के बाद हमारे द्वारा पॉस्ट किए गए GK QUESTIONS के नये पॉस्ट्स आप तक तुरंत पँहुच जाएंगे और आप अपना अध्ययन सरलता से जारी रख पाएंगे ।
तो ये जानने के लिए देखते रहिए- MD-LLP(MD-LEARNING LOGICAL POINTS)
दोस्तों नीचे राजस्थान का भूगोल #1 दिया जा रहा है कृपया आप उसे ध्यान से पढें।
1.राजस्थान का पश्चिमी व उत्तरी-पूर्वी भाग किस सागर का हिस्सा है?
-टेथिस सागर।
2.राजस्थान का कौन सा भाग गौड़वाना लैंड का हिस्सा है?
-अरावली पर्वतमाला।
3.राजस्थान भारत के किस हिस्से में स्थित है?
- उत्तर-पश्चिमी।
4. राजस्थान भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?
-10.41%।
5. राजस्थान का कुल क्षेत्रफल कितना है?
-3,42,239 की.मी.।
6. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का भारत में कौनसा स्थान है?
-प्रथम ।
_ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _
नोट :-
1. ब्रिटेन का डेढ़ गुना
2. जर्मनी के बारबार
3. श्रीलंका का पांच गुना
4. नेपाल का ढाई गुना
5. इजराइल का 17 गुना
6. चेकोस्लोवाकिया का तीन गुना
_ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _
7. राजस्थान का सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला कौनसा है?
-जैसलमेर।
8. राजस्थान का सबसे कम क्षेत्रफल वाला जिला कौनसा है?
-धौलपुर।
9. राजस्थान की आकृति कैसी है?
-विषम कोणीय चतुर्भुज के सामान।
10. राजस्थान की कुल स्थानीय सीमा की लम्बाई कितनी है?
-5920 K. M.।
11. राजस्थान की पूर्व से पश्चिम तक की लम्बाई कितनी है?
-869 K. M.।
12. राजस्थान की उत्तर से दक्षिण तक की लम्बाई कितनी है?
-826 K. M.।
13.राजस्थान का अधिकांश भाग किस रेखा के उत्तर में है?
-कर्क रेखा के।
14. कर्क रेखा राजस्थान के किस भाग से होकर गुजरती हैं?
-दक्षिणी भाग में कुशलगढ़ व बांसवाड़ा के मध्य एवं
डूंगरपुर जिले के निकट से।
15. राजस्थान में कर्क रेखा को दो बार पार करने वाली नदी कौनसी है?
-माही नदी।
16. राजस्थान का सबसे पूर्वी जिला कौनसा है?
-धौलपुर।
17. राजस्थान जा सबसे पश्चिमी जिला कौनसा है?
-जैसलमेर।
18. राजस्थान जा सबसे दक्षिणी जिला कौनसा है?
-बांसवाड़ा।
19. राजस्थान जा सबसे उत्तरी जिला कौनसा है?
-गंगानगर।
20. राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा किस देश से लगी हुई है?
-पाकिस्तान से।
21. राजस्थान की अंतर्राज्यीय सीमा किन राज्यों से सटी है?
-पंजाब,हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश व
गुजरात से।
22. राजस्थान के कितने जिले अंतर्राज्यीय व अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाते हैं?
-25जिले।
23. राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय सीमा की शुरुआत कहाँ से होती है?
-हिन्दूमल कोट, गंगानगर से।
24. राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय सीमा की समाप्ति कहाँ होती है?
-शाहगढ, बाड़मेर।
25. राजस्थान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा की लम्बाई कितनी है?
-1070 K. M.।
26. राजस्थान का कौनसा जिला पाकिस्तान के सर्वाधिक निकट है?
-गंगानगर।
27. पाकिस्तान के कौनसे प्रान्त राजस्थान से लगे हुए हैं?
-मुल्तान व सिंध प्रान्त।
28. राजस्थान से सटे पाकिस्तान के उन प्रांतों के अंतर्गत कौन-कौन से जिले आते हैं?
-भावलपुर, मीरपुर, खेरपुर (मुल्तान) तथा उमरकोट (सिंध)।
29. राजस्थान की अंतर्राज्यीय सीमा सर्वाधिक किस राज्य से व कितनी सटी है?
-मध्यप्रदेश से ,1600 K. M.।
30.राजस्थान की अंतर्राज्यीय सीमा सबसे कम किस राज्य से व कितनी सट है?
-पंजाब से ,89 K. M.।
_ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _
नोट :-
राजस्थान का विस्तार 23°03' उत्तरी अक्षांश से 30°12' उत्तरी अक्षांश तक है।
_ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _ _
:-शेष भाग अगली पॉस्ट्स में प्रकाशित किये जायेंगे।
धन्यवाद


कोई टिप्पणी नहीं