RBSE:-रद्द हो गई RBSE 2021 की बोर्ड परीक्षा?

RBSE:-रद्द हो गई RBSE 2021 की बोर्ड परीक्षा?


जयपुर|RBSE| 14 अप्रैल 2021 को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत जी ने ट्वीट कर यह सूचना दी थी कि आरबीएसई 10वी व 12वी की बोर्ड परीक्षा को स्थगित व अन्य कक्षा के छात्रों को अगली कक्षा में क्रमोन्नत कर दिया गया है।

लेकिन उस समय यह नहीं बताया गया कि 10वी व 12वी की परीक्षा कब होगी? बस यह कह दिया गया था कि परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।


परीक्षाएं जुलाई से सितम्बर के मध्य लगने का लगाया जा रहा था अनुमान 


आपको बता दें कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण  14 अप्रैल 2021 को आरबीएसई 10वी व 12वी की परीक्षा को स्थगित व अन्य कक्षा के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया था।


इसके बाद कोरोना निरन्तर गम्भीर होता गया। इसके संक्रमण और मौत के आँकड़े निरंतर बढ़ते गए ।


इस कारण अनुमान लगाया गया कि परीक्षा जून में तो होगी नहीं। जब कोरोना कम होगा तब ही होगी।


अनुमान था कि परीक्षाएँ जुलाई से सितम्बर के मध्य होगी । क्योंकि हो सकता है कोरोना का असर तब कम हो जाए।


सीबीएसई ने भी की 10वी व 12वी की परीक्षा रद्द


आपकों बती दें कि सीबीएसई ने पहले 10वी व कल 1 जून 2021 को 12वी की परीक्षा भी रद्द कर दी है। जिसे देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आरबीएसई 10वी व 12वी की परीक्षा भी रद्द हो सकती है।


जबकि पूर्व में 12वी की परीक्षा लगने के आसार लग रहे थे । क्योंकि यह एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण परीक्षा है । क्योंकि इस परीक्षा का परिणाम ही छात्र का करियर निर्धारित करता है।


लेकिन जब 1 जून 2021 को सीबीएसई ने 12वी की भी परीक्षा रद्द कर दी । साथ ही कईं राज्यों ने भी 10वी व 12वी परीक्षा को रद्द कर दिया है। 

जिससे आरबीएसई 10वी व 12वी परीक्षा के रद्द होने के भी अनुमान लगाये जा रहे हैं।


विद्यार्थियों में असमंजस, "क्या होगा?"


सीबीएसई के फैसले के बाद अब आरबीएसई के छात्रों में भी आरबीएसई से यह उम्मीद है कि जल्द से जल्द निर्णय करे कि 10वी व 12वी की परीक्षा भी होगी या नहीं।


आज होगी मीटिंग


आज आरबीएसई बोर्ड़ परीक्षा पर अंतिम निर्णय वाली मीटिंग होने वाली है । आज 2 जून 2021 शाम को 5 बजे वीसी के जरिए मीटिंग बैठेगी ।



छात्रों को अब इंतजार है कि क्या होगा "आर या पार"?


दोस्तों छात्रों को बेसब्री से इंतजार है कि अब क्या होगा? परीक्षा लगेगी या नही?

छात्रों का यह कहना है कि अब निर्णय आर या पार का है। जो भी निर्णय होगा हमारी सुरक्षा को मद्देनजर रखकर ही होगा।


आज शाम 7 बजे आयेगा फैसला


दोस्तों आपको बता दें कि आरबीएसई  की 5 बजे मीटिंग बैठेगी । और 7 बजे तक फैसला आने की सम्भावना है। छात्रों को इसका बेसब्री से इंतजार है।



अधिकतर छात्र चाहते हैं "रद्द हो परीक्षा"


आपको बता दें कि आरबीएसई के छात्रों का कहना है कि तीसरी लहर आने वाली है । इसमें बच्चों को सबसे अधिक खतरा है। इस वजह से अधिकतर छात्र परीक्षा भी नहीं देंगे तो हम यही चाहते हैं कि परीक्षा रद्द ही हो जाए।


परीक्षा लगे तो अगस्त बाद में लगे 


छात्रों का कहना है कि परीक्षा यदि लगती है तो अगस्त बाद में ही लगनी चाहिए क्योंकि परीक्षा होगी या नहीं इस तनाव में और सीबीएसई द्वारा परीक्षा रद्द करने के बाद से छात्र इसी उम्मीद में हैं कि उनकी परीक्षा भी रद्द होगी । इस वजह से छात्र पढाई से कोसो दूर चले गए हैं।इसलिए पढने के लिए कम से कम 2 महीनों का समय अवश्य मिलना चाहिए।



दोस्तों आपका परीक्षा के संदर्भ में जो भी विचार है नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं।


और हमारे ब्लॉग को फॉलॉ और शेयर भी कर दीजिए ताकि आरबीएसई का जो भी फैसला हो आप तक और सब तक तुरंत पंहुच जाए। 



धन्यवाद

1 टिप्पणी:

Blogger द्वारा संचालित.