कितनी दूरी तय करता है प्रकाश 1 मिनट में?
प्रकाश 1 मिनट में कितनी दूरी तय करता है?यह जानकर आप हैरान हो जाओगे । प्रकाश 1 सैकंड में 2.99 लाख कि.मी. दूरी तय करता है इस हिसाब से प्रकाश 1 मिनट में 179.4 लाख कि.मी. या 1,79,87,547.48 कि.मी. की दूरी तय करेगा।
नमस्कार दोस्तों ,
दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि "प्रकाश 1 मिनट में कितनी दूरी तय करता है?" यह जानकर आप हैरान हो जाओगे और इससे भी ज्यादा हैरान आप तब होओगे जब आपको पता चलेगा की 1 प्रकाश वर्ष में कितने किलोमीटर होते हैं?
तो दोस्तों यह जानने के लिए
देखते रहिए -
MD-LEARNING LOGICAL POINTS
दोस्तों हम सबसे पहले बात करते हैं प्रकाश की गति की। जी हाँ दोस्तों, प्रकाश की गति जानकर आप दंग रह जाएंगे। प्रकाश 1 सैकंड में 2.99 लाख कि.मी. का सफर तय करता है ।
अर्थात्
प्रकाश गति = 2.99 लाख कि.मी./सैकंड
इस प्रकार, प्रकाश, 1 मिनट यानि 60 सैकंड में जो दूरी तय करेगा वह इस प्रकार है-
चूँकि, प्रकाश गति (1 सैकंड में) = 2.99 लाख कि.मी. है।
अत: प्रकाश गति (60 सैकंड में) = 60सैकंड*2.99लाख कि.मी. = 179.4 लाख की.मी.
अर्थात्
प्रकाश 1 मिनट यानि 60 सैकंड में 179.4 लाख कि.मी. का सफर तय करता है।
दोस्तों अब तक आपने प्रकाश की गति को सिर्फ सैकंड और मिनट में ही देखा है । लेकिन अब हम आपको बताने वाले हैं कि प्रकाश 1 घंटे, 1दिन, 1 महीने व 1 साल में कितनी दूरी तय करता है।
तो चलते हैं आगे -------------:)--👇-- (:--------------
दोस्तों प्रकाश द्वारा 1घंटे, 1दिन, 1महीने व 1साल में तय की गई दूरी इस प्रकार है-
प्रकाश द्वारा
1घंटे में तय की गई दूरी= 10,764लाख कि.मी.
1दिन में तय की गई दूरी= 2,58,336लाख कि.मी.
1महीने में तय की गई दूरी=77,50,080लाख कि.मी.
1साल में तय की गई दूरी=9,41,89,305.6लाख कि.मी.
दोस्तों है ना मजेदार । पर आप सोच रहे होंगे की जैसा इसने कहा वैसा हैरान होने की तो कोई बात ही नहीं है।
अब मेरा जवाब सुनों, आप ने प्रकाश की गति के ये जितने भी मान देखे हैं अगर आप ने ध्यान दिया हो तो उन सब मानों के आगे "लाख" लिखा हुआ है यानि इन सब मान को अभी तक आपने सिर्फ छोटे रूप में ही देखा है।
अब में आपको इन सब मानों के वास्तविक रूप से मिलवाता हूँ।
नीचे देखिए--------------:)--👇-- (:-----------------
प्रकाश गति
1सैकंंड में = 2,99,792.458 कि.मी.
1मिनट में = 1,79,87,547.48 कि.मी.
1घंटे में = 1,07,92,52,848.8 कि.मी.
1दिन में = 25,90,20,68,371 कि.मी.
1महीने में = 7,77,06,20,51,130 कि.मी.
अब,
👇
👇
👇
1साल में = 9.4438941e12 कि.मी.
अब हो गये ना हैरान। प्रकाश द्वारा 1 साल में तय की गई दूरी इतनी ज्यादा है कि इसके मान को व्यक्त करने के लिए इकाइयां भी कम पड़ गई है। इसलिए हमें इसे इस तरह लिखना पड़ा है ।
और दोस्तों यही है 1 प्रकाश वर्ष का मान।
अर्थात्
1प्रकाश वर्ष = 9.4438941e12 कि.मी.
दोस्तों आशा है कि आपको यह जानकारी पाकर अच्छा लगा होगा । दोस्तों यदि आपको यह जानकारी और हमारा ब्लॉग अच्छा लगा हो तो कृपया इसे शेयर जरूर कर देवें।
धन्यवाद





Wah🙏🏻
जवाब देंहटाएं