21 सितम्बर से खुलेंगे सभी स्कूल
21 सितम्बर से खुलेंगे सभी स्कूल
नमस्कार दोस्तों,
दोस्तों हम आज आपके लिए एक ऐसी खबर
लेकर आये हैं जिसका आप सब को
कईं दिनो से बेसब्री से इंतज़ार था।
जी हाँ दोस्तों, आज हम आपको बताने वाले हैं
कि स्कूल कब खुलेंगे? तो ये जानने के लिए
देखते रहिए- MD-LLP
(MUDGAL-LEARNING LOGICAL POINTS )
जैसा कि दोस्तों आप सब को पता ही है कि
कोरोना के चलते सरकार ने सभी शिक्षण
संस्थाओं को अस्थायी रूप से बन्द कर रखा है।
जो स्कूल सत्र के शुरू होने के दो महीने बाद
तक अर्थात् अभी तक बन्द है । जिसकी वजह
से सभी छात्र - छात्रा अपनी पढाई ढंग से नहीं
कर पा रहे हैं । इसलिए कुछ निजी स्कूल संस्था
ऑनलाइन कक्षा ले रहें हैं पर जिन छात्रों के
पास मोबाइल - फोन , इन्टरनेट आदि की
सुविधा नहीं है वे छात्र इस ऑनलाइन कक्षा
से भी वन्चित है।
दोस्तों अब आपको चिन्ता लेने की कोई जरूरत
नहीं है क्योंकि जिसका आपको 2-3 महीनों से
इंतज़ार था। उस इंतज़ार को आज केंद्र सरकार
ने खत्म कर दिया ।
जी हाँ दोस्तों, केंद्र सरकार ने स्कूल खोलने का निर्णय
लिया है । अनलॉक-4 के तहत, एसओपी जारी कर
ये जानकारी दी गई है।
जिसके तहत आज से 1 सप्ताह और 5 दिन बाद यानि
21 सितंबर से कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खोलने की
अनुमति दी गई है।
21 सितम्बर से पूरे देश में स्कूल खोल दिए जाएंगे।
और बोर्ड़ कक्षा के छात्र-छात्रा अब ढंग से अपनी
पढाई कर सकेंगे ।
[:- स्कूल जाने के इच्छुक छात्रों को अपने माता -
पिता से लिखित में अनुमित लेनी होगी। ]
क्वारंटीन सेंटर रहे स्कूलों को खोलने से पहले पूरी तरह
सैनिटाइज किया जाएगा। फिलहाल बायोमीट्रिक अटेंडेंस
नहीं होगी।
दोस्तों केंद्र सरकार ने कुछ गाइडलाइनों के साथ यह
फैसला लिया है। जिनका विद्यार्थी और शिक्षक
दोनों को ध्यान रखना होगा ।





कोई टिप्पणी नहीं